Saturday, August 15, 2026
Homeबडी खबरपुलिस कर्मियों में अनुशासन, फिटनेस तथा मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस...

पुलिस कर्मियों में अनुशासन, फिटनेस तथा मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में किया जनरल परेड का आयोजन

पुलिस कर्मियों में अनुशासन, फिटनेस तथा मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में किया जनरल परेड का आयोजन।

पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने तथा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन एवं उनका फिटनेस व मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए रक्षित केन्द्र भोपाल में आज प्रात: जनरल परेड का आयोजन किया गया।

जनरल परेड की सलामी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री श्रद्धा तिवारी द्वारा ली गईl उपरांत परेड का अवलोकन किया गया और उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा को चैक किया गयाl इस दौरान अच्छी, व्यवस्थित व साफ सुथरी वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया एवं अव्यवस्थित व खराब वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी दी गयी, उपरांत शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गयाl परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों सहित थाना प्रभारियों ने भी स्कॉट ड्रिल, कदमताल आदि का अभ्यास किया गयाl

जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजालदे, सहायक पुलिस आयुक्त, थानों के थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार सहित विभिन्न पुलिस थानों व यातायात एवं रक्षित केन्द्र के करीब 400 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण शामिल हुए।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular