आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आएंगे पीथमपुर, कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित*
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गई है। पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की आम सभा के बाद कल पूर्व मुख्यमंत्री व काग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की आम सभा का आयोजन होने जा रहा है। धार विधानसभा की उम्मीदवार प्रभा बालमुकुंद सिंह गोतम के पक्ष में जनता को संबोधित करेंगे। काग्रेस के मीडिया सयोजक मलखान सिंह मोरी ने जानकारी देते हुए बताया की कल सुबह 10.30 बजे दिग्विजय सिंह हेलीकाप्टर से पीथमपुर आयेंगे व सबसे पहले हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा स्थल महाराणा प्रताप बस स्टेंड पर आम सभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे के प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह काग्रेस के कार्यकर्ताओं से बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगे। पूर्व विधायक बाल मुकुंद गोतम,नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल, शहर काग्रेस अध्यक्ष बंशी वर्मा, जयवर्धन सिंह गौतम, सहित सभी पार्षदों ने इस आम सभा को सफल बनाने के लिए शहर की जनता से अपील की है।
हेलीपेड से सभा स्थल तक के सभी अवरोधों को प्रशासन द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। वही सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा।
संतोष दूधी थाना प्रभारी सेक्टर एक






