Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलआठ अगस्त को बैतूल आएगी संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास की समरसता यात्रा

आठ अगस्त को बैतूल आएगी संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास की समरसता यात्रा

आठ अगस्त को बैतूल आएगी संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास की समरसता यात्रा

यात्रा की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Adm News betul। प्रदेश में आयोजित की जा रही संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी की समरसता यात्रा 8 अगस्त को जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में विशिष्ट संत, जनप्रतिनिधि गण एवं यात्रा दल के सदस्य सहित जनसमुदाय शामिल होगा।

जिले में समरसता यात्रा के संचालन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन संपूर्ण यात्रा के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी समरसता यात्रा मार्ग, जनसंवाद, रात्रि विश्राम स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बैतूल, मुलताई एवं शाहपुर अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे एवं जनप्रतिनिधियों को यात्रा के लिए आमंत्रित करेंगे। जनपद पंचायत बैतूल, आमला एवं शाहपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर दीवार लेखन कराएंगे। समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से एकत्रित ग्राम की मिट्टी एवं नदियों के पानी का सांकेतिक संग्रहण कर यात्रा में आने वाले वाहन में पहुंचाने की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी समरसता यात्रा दल में शामिल नेतृत्वकर्ता, संत, समन्वयक व कोर ग्रुप के सदस्यों के लिए भोजन एवं चाय-नाश्ता व्यवस्था करेंगे। बैतूल एवं अन्य संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जन संवाद स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, मंच, बैनर, साउंड, साज-सज्जा एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं चिचोली, बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी व शाहपुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्धारित रूट चार्ट अनुसार विभिन्न स्थलों पर यात्रा पहुंचने के पूर्व आस-पास की ग्राम पंचायतों में संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी द्वारा रचित भजनों पर आधारित भजन संध्या का आयोजन करवाएंगे। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिचोली, बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर सहित संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिले के विभिन्न स्थलों पर समरसता यात्रा पहुंचने के दो दिवस पूर्व से प्रत्येक ग्राम एवं नगर केन्द्र में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराएंगे। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बैतूल, मुलताई व शाहपुर सहित तहसीलदार चिचोली, बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर समरसता यात्रा के रात्रि विश्राम स्थलों पर नेतृत्वकर्ता संतों/समन्वयकों के लिए आवासीय व्यवस्था करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी तथा जेएच महाविद्यालय के प्राचार्य यात्रा के दौरान सभी शासकीय/निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संत रविदास जी के जीवन पर आधारित चित्रकला, निबंध, भाषण व गायन प्रतियोगिता आयोजित कराएंगे। साथ ही ऑडियो-विजुअल सामग्री का प्रदर्शन करवाएंगे। साथ ही जनसंवाद स्थलों पर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। जिला जनसंपर्क अधिकारी यात्रा का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा से संबंधितों से समन्वय स्थापित करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यात्रा दल हेतु चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस सहित उपलब्ध कराएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के लिए कलश यात्रा का आयोजन करवाएंगे। जन संवाद स्थल पर महिला व स्व सहायता समूहों की सहभागिता करवाएंगे। पेसा जिला समन्वयक, जिला खेल अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय व जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक यात्रा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सीएम फेलोशिप, पेसा समन्वयक एवं नेहरू युवा केन्द्र, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व जन अभियान परिषद की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। संबंधित क्षेत्र के नगर पालिका अधिकारी यात्रा के दौरान व यात्रा के पश्चात कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular