ADM News Betul। आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के आठनेर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनोरी में आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आए जिला प्रभारीयों द्वारा बैठक की गईं जिसमें आठनेर ब्लॉक के पधाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के बिच आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी को अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए जल्द ही बूथ स्तर पर भी कार्य को पूरा किए जाने को लेकर चर्चा की गईं।
जिसमें लोकसभा प्रमुख अजय सोनी, लोकसभा उपाध्यक्ष शंकर पेंदाम जी, जिला संयुक्त सचिव जितेंद्र देशमुख, सुरेन्द्र नागले, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मानकर, राकेश चढ़ोकार, उमेश चौरे, बौध्दिक विंग जिला अध्यक्ष ललित देशमुख, आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष पवन गव्हाड़े, अशोक सोनारे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विशाल भालेकर, अरविंद गीद, आशीष ठाकरे, राजेश चढ़ोकार, कृष्णा नायक, सुशील पाटनकर, पंकज पड़लक, सिताराम धुर्वे, सुरेश मार्सकोले एवम् पार्टी के अन्य ग्रामीण साथी उपस्थित रहें।







