Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलकमलनाथ ने सड़को का बिछाया जाल , भाजपा नही करवा पाई फोरलेन...

कमलनाथ ने सड़को का बिछाया जाल , भाजपा नही करवा पाई फोरलेन काम – पांसे

कमलनाथ ने सड़को का बिछाया जाल , भाजपा नही करवा पाई फोरलेन काम – पांसे

कमलनाथ ने सड़को का बिछाया जाल , भाजपा नही करवा पाई फोरलेन काम - पांसे

पांसे को प्रचार के दौरान मिल रहा जनता का प्यार और भारी जन समर्थन

कमलनाथ ने सड़को का बिछाया जाल , भाजपा नही करवा पाई फोरलेन काम - पांसे

रिपोर्ट – जितेंद्र कापसे 


मुलताई । केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ जी केंद्रीय परिवहन मंत्री थे तो उन्होनें पुरे प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया। वही भाजपा ने बैतूल से भोपाल फोरलेन का काम नही होने दिया सबसे ज्यादा काम में अड़चने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छेत्र बुधनी में हुई। यह बात सुखदेव पांसे ने अपने प्रचार अभियान के दौरान जोलखेड़ा, एवम मंगोना खुर्द में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में दस वर्षो से भाजपा की सरकार है उसके परिवहन मंत्री नितिन गडकरी है जो हमारे पड़ोस में नागपूर निवासी है और नागपूर से भोपाल की फोरलेन सड़क जो कमलनाथ जी ने अपने कार्यकाल में स्वीकृत की थी । मेरे कार्यकाल में बेतुल से नागपूर तक मात्र दो वर्षो में बनकर तैयार हो गई । पुरे बैतूल जिले सहित नागपूर जाने वाले चंद घंटों में नागपूर आने जाने लगे । परन्तु बैतूल से भोपाल तक बीते 14वर्षो में भी सड़क का काम पुरा नही हो पाया जबकि बैतूल जिले , होशंगाबाद ,  भोपाल जिले में बीते लगभग 30 वर्षो से भाजपा के सांसद रहे हैं वही 18साल से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान मप्र के मुख्यमंत्री का गृह विधानसभा बुधनी से होकर यह सड़क निर्माण हो रहा है। 

फिर भी भाजपा के इतने सांसद, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, और प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क तक नही बनवा पा रहे। वादे और बात विकास की करते हैं। चाहे सड़को की बात हो बड़े अस्पतालों की बात हो या सिंचाई के लिए बांधे की बात हो नीव कांग्रेस ने रखी और पुरा होने पर श्रेय लूटने का काम भाजपा ने किया। जबकि भाजपाइयों ने झूठे वादे और खोखले आश्वासनों के अलावा जनता को कुछ भी नही दिया मुलताई की तो बात ही निराली है । 

मुलताई में कांग्रेस के समय लाइनमैन ट्रेनिग सेन्टर , क्षेत्रीय ग्रामीण विकास ट्रेनिग सेन्टर, संचालित होते थे पुरे प्रदेश से कर्मचारी ट्रेनिग के आते थे जिनसे छेत्र की आर्थिक व्यवस्था लाभान्वित थी उन्हें भी में बंद करके अन्य जिलों में भेज दिया गया । संतरा मंडी होती थीं आम जन को रोजगार मिलता था टांसपोर्ट आरामाशिन , के साथ साथ व्यापार मजबूत था। भाजपाइयों ने सब कुछ चौपट करके रख दिया।ऐसा पाप भाजपाइयों द्वारा मुलताई के साथ किया गया।साथियों मैंने कमलनाथ जी की मदद से तीन=तीन ट्रेनों का स्टॉपेज दिलवाया । 

भाजपा के सांसद और विधायक ने स्टापेज देने की बजाय महानदी , और दादाधाम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के स्टापेज भी छीन लिए। इतना ही नहीं मुलताई बोरदेही मार्ग पर रेलवे फाटक पर घंटो जाम लगा रहता है उसके लिए ओवर ब्रिज स्वीकृत करवाया इस काम में भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई अड़ंगे लगाए मैंने विधानसभा लगाई तब कहीं जाकर निर्माण कार्य की एनओसी मिल पाई एसे जनहित के विकास कार्यों में भाजपाई रोड़े अटकाने का काम करते हैं। और एसे कई काम है जो काम कांग्रेस ने शुरु किए पुरे होने पर भाजपाई खुद अपनी पीठ थपथपा कर वाहवाही लूटने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि अगले महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे हैं जो अपने पड़ोसी जिले से है उन्होंने बैतूल जिले में सड़को का जाल बिछा दिया था मुलताई में कहीं से भी आओ टू लेन और फोरलेन सड़क से प्रवेश होता है। 

भविष्य में भी बैतूल जिले खासतौर पर मुलताई छेत्र में  विकास की नई इबारत लिखी जायेगी बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। हर खेत को सिंचाई का प्रयाप्त पानी , बिजली मिलेगी , फसलों का अच्छा भाव मिलेगा ओर कृषि में लागत घटाने का प्रयास किया जावेगा साथ ही जो किसान कर्ज माफी योजना से वंचित रह गए सत्तालोलुप भाजपाइयों ने सरकार गिराकर किसानो का कर्जा माफ नही होने दिया उनका कर्जा भी माफ़ होगा। 

कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव पांसे द्वारा लगातार प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर काग्रेस की रीति नीति और उपलब्धियों से ग्रामीणों को बतलाते हुए आगमी 17 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता साथ रहे । जिसमे गौरीशंकर पटेल सर्रा , मोहनसिह पटेल , पवनसिंह ठाकुर मोही , किशोर सिंह परिहार ,  प्रकाश पाटनकर , कमलेश पाटनकर , भाऊराव बाबूजी , प्रमोद पाटनकर , अनिल कोसे , देवेंद्र काले , अंकित कोसे , भोल्या पाटनकर , सोनू पाटनकर , मांगोनाखुर्द , दिनेश परिहार , सुभाष सागरे , शिवप्रसाद साहू , सुनिल चौधरी , रवि कसरादे , भोजराज रोडले जोलखेडा , पवन परिहार मोही निलेश साबले , आशीष माथनकर आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular