सनसनी खेज मामला किन्नर के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, मुलताई के किन्नर ने आमला थाने में छेड़छाड़ की शिकायत
रिपोर्ट – कृष्णाराव
News Amla । आमला नगर के एक डॉक्टर ने किन्नर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, किन्नर ने नामजद शिकायत आमला थाने में आवेदन देकर की है। जिसमें दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अपनी शिकायत में किन्नर ने बताया कि वह दीपावाली पर्व पर गणेश कालोनी तहसील रोड मार्केट में चंदा मांग रहे थे, तभी यहां के एक डॉक्टर माइकल ने उनके साथ छेड़छाड़ की और दुव्र्यवहार किया। डॉक्टर द्वारा इसके पूर्व भी इसी तरह की हरकत की थी, लेकिन पूर्व में शिकायत नहीं की गई थी। डॉक्टर द्वारा धमकी दी है कि मैं तुझे ही जबरदस्ती रूपयो की मांग करने और लूट करने के मामले में फंसा दूंगा। किन्नर ने दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डॉ. माइकल का कहना है कि किन्नर द्वारा उनसे रूपए की मांग की जा रही थी। इधर एसआई मोहन गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मुलताई के किन्नरों ने डॉक्टर माइकल की लिखित शिकायत की है। चर्चा है कि इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद कुछ लोगो के हस्तक्षेप के बाद राजीनामा हो चुका है। इस मामले में आमला पुलिस जांच कर रही है।






