Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलकमलनाथ व सुखदेव पांसे पार्टी छोड़ते है तो मैं भी कांग्रेस छोडूंगा:-...

कमलनाथ व सुखदेव पांसे पार्टी छोड़ते है तो मैं भी कांग्रेस छोडूंगा:- मनोज मालवे : If Kamal Nath and Sukhdev Panse leave the party, I will also leave Congress: Manoj Malve

Congress-Manoj-Malve-Kamal-Nath-and-Sukhdev

रिपोर्टर मन कश्यप

Amla News : पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा में शामिल हो रहे है, इस खबर ने देश के राजनीतिक हल्को के साथ बैतूल जिले में भी भूचाल सा ला दिया है। पिछले एक माह से कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी, जो कि पिछले दो-तीन दिनों में पुख्ता भी हो गई, सूत्र बताते है कि कमलनाथ के साथ उनके सांसद पुत्र नुकुल नाथ, दर्जनों विधायक,तीन महापौर एवं उनके सैकड़ो समर्थक भी भाजपा में जाएंगे। उनके पार्टी बदलने की खबर ने कांग्रेस पार्टी को बहुत जोर का झटका दिया है,एवं माना जा रहा है कि इससे प्रदेश कांग्रेस का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस से छिटक सकता है। वहीं कमलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों के बीच उनके कट्टर समर्थक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के भी उनके साथ भाजपा में जाने की खबर को पक्का बताया जा रहा है, अगर ऐसा होता है तो बैतूल जिले में कांग्रेस में एक शून्य सा निर्मित हो जाएगा, क्योकि बैतूल जिले में अधिकांश कांग्रेस पदाधिकारी व नेता सुखदेव पांसे के समर्थक है। और अगर सुखदेव पांसे भाजपा में जाते है तो उनके साथ बैतूल कांग्रेस का एक बहुत बड़ा हिस्सा भी उनके साथ जाएगा,ऐसे में कांग्रेस के सामने आगामी लोकसभा चुनाव मे बहुत बुरी स्थिति पैदा हो जाएगी,और जिले में सबसे बुरी स्थिति कांग्रेस के लिए आमला विधानसभा में होने वाली है,क्योकि इस विधानसभा में कांग्रेस पहले से काफी कमजोर है, और पिछले ढाई दशक में मात्र एक विधानसभा चुनाव यहां पार्टी जीत सकी है।

कमलनाथ एवं सुखदेव पांसे के भाजपा में जाने की खबरों के बीच हमने आमला कांग्रेस का स्टैंड जानने की कोशिश की तो आगे होने वाली घटनाओं की जानकारी मिली, हमने पूर्व नपाध्यक्ष मनोज मालवे से इस बारे में पूछा तो उनका साफ कहना था कि कमलनाथ जी एवं सुखदेव पांसे जी हमारे नेता है एवं उनके प्रति हमारी निष्ठा सर्वविदित है, अगर वे कांग्रेस छोड़ते है तो निश्चित ही हम भी कांग्रेस छोड़ेंगे,इसमें कोई विरोधाभास नही है। मनोज मालवे के बयान से साफ है कि आमला का लगभग पूरा कांग्रेस खेमा सुखदेव पांसे के साथ है एवं उनके हर कदम का अनुसरण करेगा। वर्तमान में नगरपालिका में कांग्रेस की ही परिषद है, अतः तय है कि कमलनाथ के भाजपा में जाने के बाद परिषद में भी बदलाव देखने को मिले।

परन्तु अगर ऐसा हुआ तो आमला में कांग्रेस बैसाखी वाली स्थिति में आ जायेगी।

ज्ञात हो कि विगत दो चुनाव से मनोज मालवे ही पार्टी की तरफ से विधानसभा उम्मीदवार रहे है, और अगर वे भाजपा मे जाने की बात कर रहे है तो बाकी कांग्रेस का क्या स्टैंड होगा।

खैर सम्भवतः आज या कल में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी लेकिन ये बात जरूर साफ है कि आगामी दिन एवं आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत दुविधा भरे रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular