Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलविश्व रेडियो दिवस पर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए करेंगे प्रेरित...

विश्व रेडियो दिवस पर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए करेंगे प्रेरित : Will motivate voters for fair voting on World Radio Day

Will-motivate-voters-for-fair-voting-on-World-Radio-Day

बैतूल | लोकसभा निर्वाचन 2024 में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर विकास एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अक्षत जैन मतदाताओं के नाम अपील जारी करेंगे। श्री अक्षत जैन ने बताया कि 13 फरवरी को शाम 7.21 से 8.00 बजे तक विश्व रेडियो दिवस की संध्या पर रेडियो पर आमजन के नाम मतदान के लिए अपील जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि रेडियो दिवस को विश्व मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अक्षत जैन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में स्वीप प्लान का कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेण्डर के अनुसार 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत आकाशवाणी केन्द्र के माध्यम से शाम 7.21 से 8 बजे के मध्य मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान किए जाने के लिए संदेश प्रसारित किया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय भाषा में मतAदाता जागरूकता के संबंध में अपील की जाएगी।
स्वीप की प्रभारी अधिकारी श्रीमती मेहतों ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान को शहर ही नहीं गांव-गांव और घर-घर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे स्थानीय भाषा में मतदान की अपील करेंगे। स्वीप के तहत शहर और गांव के व्यस्ततम चौराहों पर नुक्कड़ नाटक एवं स्थानीय बोली में भजन-गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular