भ्रष्टाचार के पुतले के साथ भाजपाई
रिपोर्ट – कृष्णाराव वागद्रे
मुलताई। भाजपा केंद्रीय संगठन के निर्देश पर नगर में भाजपा कार्यालय के सामने शनिवार को कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार और करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ दबिश दी थी। दबिश में 200 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे और यह गिनती अभी जारी हैं।जिसके चलते भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयो ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला किया। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि पुतला दहन के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, धर्मराज कनाठे,जी ए बारस्कर, मुकेश वागद्रे,श्यामू ढोमने,राघवेंद्र रघुवंशी,निलेश चावरिया,निखिल जैन, गगन साहू,धर्मेंद्र नरवरे, भाऊ राव पाटणकर,रविन्द्र पवार,नागेश पवार, सुमित कोड़ले, सौरभ कालभोर, बंटी हारोड़े, निखिल देशमुख, कुणाल साहू,संजू साहू,गजनी साहू ,नितिन कौशिक,नंदकिशोर बरखाड़े,रूपेश खातरकर, पंकज पवार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।






