चुनाव के पश्चात प्रदेश के किसान मिलकर करेंगे जमीन अधिग्रहण कानून का विरोध
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में मल्टी कलस्टर के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे जमीन अधिग्रहण को लेकर पांच गांव के किसान लगातार आंदोलन कर रहे है। इसी को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान महासंघ भी पीथमपुर के किसानों के समर्थन में आया और किसान संघ के प्रमुख शिवकुमार कक्का ने पीथमपुर पहुंच पांचों गांव के किसानों की समस्याएं सुनी और चुनाव पश्चात किसानों के समर्थन में जमीन अधिग्रहण को लेकर और प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए जमीन अधिकग्रहण कानून को वापस लेने के लिए उग्र आंदोलन करने की बात कही, वही किसानों द्वारा चुनाव के बहिष्कार की बात को लेकर उन्होंने उसे नकारते हुए कहा कि यह गलत है हमे हमारे मताधिकार का प्रयोग कर ऐसी सरकारों को सबक सीखना होगा जो देश के अन्न दाताओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।
वही शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश के किसानों के साथ दोगुना अन्याय किया है एक तो उपजाऊ जमीनों को अधिग्रहित कर रही है और जो जमीन मुआवजा दूसरे प्रदेशों में चार गुना दिया जाना है वहा मध्यप्रदेश में केवल दो गुना ही दिया जा रह है उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार लगातार किसानों का शोषण करते आ रही है इन्ही सभी बातो को लेकर हम किसान आंदोलन पर उतरेंगे और सरकार से हमारे अधिकार लेंगे।। इस अवसर पर स्थानीय संजय रघुवंशी,उमराव सिंह रघुवंशी,जगदीश रघुवंशी, परमेश्वर रघुवंशी, भारत पटेल, मनीष रघुवंशी ,निहाल सिंह रघुवंशी ,बद्री सीग पटेल, अमृत ठाकुर ,विजय सिंह रघुवंशी अखिल भारतीय युवा रघुवंशी सभा के जिला अध्यक्ष जगदीश जी रघुवंशी आदि मौजूद रहे।



.jpeg)




