रिपोर्टर – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना छेत्र में पुलिस द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कई बड़े राजनेताओं के आने से पूर्व शहर में गहन चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कर नवल किशोर पिता मोहन प्रसाद कुशवाह उम्र 42 वर्ष भागने लगा। पुलिस द्वारा नवल किशोर को घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली गई तो नवल के पास से एक बारह बोर का देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नवल किशोर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को धार न्यायलय में पेश किया।
आगमी दिनों में चुनाव प्रचार के लिए शहर में कई राजकीय नेताओ के आने की संभावनाओं को देखते हुए शहर में लगातार आक्समिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी



.jpeg)



