Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलगोंड समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों पर आक्रोश 

गोंड समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों पर आक्रोश 

आदिवासी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आठनेर।( कौशल घोड़के )समस्त आदिवासी संगठन, युवा आदिवासी विकास संगठन, बिरसा क्रांति दल और जयस के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने तहसीलदार आठनेर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 25 जनवरी को यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में गोंड समाज और गोंडवाना आंदोलन के प्रति आपत्तिजनक व भ्रामक टिप्पणियों का भी विरोध किया गया। जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे का कहना था कि इस वीडियो में अनावेदक कमला मरावी और राजेश मरावी (गांव जुझारी, पोस्ट फूलसागर, थाना कोतवाली, जिला मंडला) द्वारा गोंड समाज, उनके सांस्कृतिक प्रतीक ‘बड़ा देव’ और आदिवासी धर्मगुरु मरकाम दादा (हीरा सिंह मरकाम) का अपमान किया गया। वीडियो में रामचरितमानस जलाने की झूठी और भ्रामक बातें कहकर गोंडवाना आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया गया।  संगठनों ने आरोप लगाया कि वीडियो में गोंडवाना आंदोलन को देशविरोधी बताकर यह अफवाह फैलाई गई कि विदेशी लोग इसे फंडिंग कर रहे हैं। आदिवासी सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिए गए, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। वीडियो में ‘उठरी बांध देंगे’ जैसे धमकी भरे शब्दों का उपयोग किया गया, जो गोंड समाज का अपमान है।  एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी सभी संगठनों ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा, जिसमें मांग की गई कि इन आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए कमला मरावी और राजेश मरावी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा। कई संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित ज्ञापन देने वालों में युवा आदिवासी विकास संगठन के संरक्षक रामचरण इडपाचे, सरपंच उमेश वटके, ब्लॉक अध्यक्ष जयचंद सरयाम, बिरसा क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष निलेश कुमार धुर्वे, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मर्सकोले, जयस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल कवड़े, युवा आदिवासी विकास संगठन के सदस्य भारत कुमरे, छबीराम धुर्वे, दिलीप कवड़े, मनेत आहके, अर्जुन भलावी, नामदेव उइके सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular