रिपोर्ट-अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के तारपुरा, बजरंग पूरा स्थित जंगल में युनुस खान नामक व्यक्ति कर रहा जुए की टेबल संचालित। युनुस खान पुर्व में थाना सेक्टर एक में पदस्त पुलिस कर्मियों के साथ लूट का आरोपी भी रह चुका है, युनुस वैसे तो चौपाटी क्षेत्र में रहता है, जो किसी दौर में पुलिस थाने की गाड़ी भी चला चुका है। यही कारण है कि पुलिस से सम्बंध और साठ गाँठ के चलते ही युनुस जूए की टेबल चला रहा है।
दरअसल यूनुस खान नामक व्यक्ति द्वारा जूए की टेबल पीथमपुर ग्राम बजरंग पूरा और तारपुरा के बीच जंगलों में चलवाई जा रही है। जिसका कुछ हिस्सा बेटमा थाना क्षेत्र में आता है तो कुछ हिस्सा पीथमपुर थाना सेक्टर एक क्षेत्र में आता है। इसी बात का फायदा उठा कर यूनुस खांन और उसके साथी। कभी पीथमपुर थाने की सीमा में बैठ जाते है तो कभी बेटमा थाना क्षेत्र की सीमा में चले जाते है। कुल मिलाकर पुलिस के आला अधिकारियों को चकमा देकर अपनी जुए की टेबल बड़े पैमाने पर संचालित कर रहा है। सूत्रों की माने तो दोनों थाना क्षेत्र के पुलिस के कुछ अधिकारी यूनुस खांन से टच में हैं और उन्ही के संरक्षण में ये जुए की टेबल चला रहा है। यूनुस की कुंडली खंगालने पर पता चला है कि ये पीथमपुर के फ़क़ीर मोहल्ले का रहने वाला है। हाल फिलहाल चोपाटी किशन गंज थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है। इसका जुए सट्टे से पुराना नाता है और जूए की इस टेबल को ये यहाँ पर कई वर्षों से चला रहा है। कुछ दिन पूर्व ही, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के बाद बेटमा पुलिस बजरंग पुरा के जंगलों में दबिश देने के लिए पहुंची थी। दबिश से पूर्व ही यूनुस को सूचना दे दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मास्टरमाइंड यूनुस खान और उसके साथी मौके से फरार हो गए। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस के आला अफसर इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं यह तो देखने वाली बात होगी।






