Monday, October 19, 2026
Homeबैतूलनगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने समाज सेवी एवं भाजपा नेता अकरम खान...

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने समाज सेवी एवं भाजपा नेता अकरम खान के नेतृत्व में, आमला नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा


बैतूल । आमला नगर के समाज सेवी एवं भाजपा नेता
अकरम खान के नेतृत्व में
, आमला
नगर पालिका के सफाई कर्मचारीयो ने नियमित  करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष
,
नगर
पालिका उपाध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया
।

ज्ञापन में बताया गया कि जो सफाई कर्मचारी सन 2002
और
उसके भी पूर्व से लगाकर कई सफाई कर्मचारी लगातार नगर पालिका में शासकीय दर पर
दैनिक वेतन भोगी विनियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत है । इन सफाई कर्मचारी को
आज तक नियमित नही किया गया
,
जबकि इनके साथ के कुछ कर्मचारी है
,
जिनको हर
2 साल से 3 साल में पदोन्नति किया जा रहा है, इस प्रकार का दूजा व्यवहार क्यो, आखिर ऐसा क्यो, आखिर
क्या बात है
, 2002
के
बाद से कुछ चुनिदा पहुंच वाले सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें बड़े पदों तक
पहुंचा दिया है । साथ ही अन्य नगर पालिका के सफाई कर्मचारियो को आज तक कोई
पदोन्नति तो दूर की बात है
,
इन्हें नियमित तक नहीं किया गया । नगरपालिका अधिकारियों ने भी नियम को ताक पर रखकर
नेताओं के दबाव में पदोन्नति कुछ लोगों को दिया आखिर क्यों इसका मतलब अधिकारी ही
अच्छी तरह से वाकिफ है
, साथ
ही इसमे नगरपालिका के बाबुओं का बहुत बड़ा खेल है ।

सफाई कर्मचारियों ने आज समाजसेवी और भाजपा नेता
अकरम खान के नेतृत्व में ज्ञापन दिया । इस पर अकरम खान ने बताया की अगर सफाई
कर्मचारियों को शीघ्र नियमित नहीं किया गया तो आमला शहर में एक बड़ा उग्र आंदोलन
होगा साथ ही अकरम खान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा
है और कुछ लोगों को पदोन्नति पर पदोन्नति किस कारण दी जा रही है
, इसका भी खुलासा
होना चाहिए ।

नगरपालिका की सफाई कर्मचारी लक्ष्मी नागो ने
बताया की कुछ सफाई कर्मी को तो करीब
18 से 20 वर्ष हो चुके है, नगरपालिका मे सफाई कर्मचारी के रुप में कार्य करते हुए, लेकिन आज तक
इन्हें नियमित नही किया गया । वही कुछ चहेते कर्मचारियों को नियम विरुद्ध नियमित
भी किया गया और नियम विरुद्ध पदोन्नत पर पदोन्नत दी गयी । बाकी जिन कर्मचारियों की
पहुंच नही है उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया यदि पदोन्नति की जांच हो जाये तो बहुत
बड़े भ्र्ष्टाचार का भांडा फोड़ हो सकता है।

अकरम खान ने कहा कि हम नियमतिकरण की मांग को
चरणबद्ध आंदोलन के रूप में रखेंगे
,
यदि नियमतिकरण समय सीमा में नही हुआ तो धरना प्रदर्शन आंदोलन होगा और इस बात को
भोपाल पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री और माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

इस अवसर सफाई कर्मचारी लीला भगत सिंह, गीता
रवि
, अमर घनश्याम, राजेश सटकुराम, दीपक पवन दास,
सुनील
नन्हे लाल
, गंगाराम घनश्याम, अमित शिवप्रसाद, बेनी बलराम,
राजेश
रामदास
, आनंद अनेक, अनिल रामप्रसाद ,राजेश मूलचंद ,
त्रिलोक
सुरेश
, प्रमोद बैसवार हरिराम, रवि राज, अखिलेश छोटेलाल ,दिलीप
यशवंत राव उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular