रिपोर्टर-कृष्णराव वागद्रे
आमला/जामबाड़ा । आज ग्राम पंचायत जामबाड़ी खुर्द में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि ई.के.वाई.सी. के लिए शिविर लगाया गया । जिसमे ग्राम पटवारी श्री प्रवीण मालवीय जी ग्राम सचिव खुस्याल जी और ग्राम सीएससी संचालक के.आर. वागद्रे के द्वारा सहयोग मिला । किसान झनक परमार, विनोद शिवने, मनोज नागले की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि ई.के.वाई.सी. सफलता पूर्वक किया गया एवं अन्य पांच किसानों ने इस शिविर में बैंक के नये बचत खाते खुलवाये । शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत एवं सभी ग्रामीण किसानो का सहयोग रहा ।







