Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरपुलिस की बड़ी कारवाही 2 लाख 60 हजार की अवैध शराब जब्ती...

पुलिस की बड़ी कारवाही 2 लाख 60 हजार की अवैध शराब जब्ती सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कारवाही 2 लाख 60 हजार की अवैध शराब जब्ती सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – अमित अतुलकर 
पीथमपुर । आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुए धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही  की गई।
  सायबर सेल धार एवं चौकी दिग्ठान थाना सागौर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की तस्करी करते 02 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया।।
   थाना सादलपुर क्षेत्र के ग्राम बनेडिया के रहने वाले विजय पिता बहादुरसिंह चौहान व बनेसिंह पिता नंदराम केलवा ने वैकमेट कंपनी रोड़ के पास बनी गुमटी के पीछे अवैध शराब छिपा रखी थी।।
  पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियो के कब्जे से कुल 58 नग अंग्रेजी / देशी शराब की पेटीया कुल 502.2 बल्क लीटर कीमत 2,60,000/- रुपये की जप्त की गई।
  जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया की विधानसभा चुनाव-2023 को देखते  हुए धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब की खरीदी /बिक्री, परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त एस. डी. ओ. पी. व थाना  प्रभारियों के साथ सायबर सेल धार को उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
  इसी तारतम्य में कल दिनांक 30. अक्टूबर.2023 को मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी दिग्ठान प्रभारी उनि योगेन्द्र सिंह जादौन व उनकी टीम एवं सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा व उनकी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना सागोर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माधवपुरा बंजारी वैकमेट कंपनी रोड़ के पास बनी गुमटी के पीछे चेकिंग की जहां बनेसिंह की गुमटी के पीछे 02 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वही गुमटी के पीछे तलाश करते हुए हरी नेट के नीचे अवैध अंग्रेजी/ देशी शराब की कुल 58 पेटीयां मिली। जिसका वैध लायसेंस मांगने पर नही होना बताया गया। चौकी दिग्ठान पुलिस द्वारा उक्त शराब को विधिवत जप्त कर थाना सागोर में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। वही धार पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। वही कारवाही में सराहनीय भूमिका चौकी प्रभारी दिग्ठान उनि योगेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर. मोहन बोडाना, आर. राधामोहन, आर. संदीप, आर. सचिन, सैनिक शिवनारायण व सायबर सेल प्रभारी भेरूसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर, विजय सिंह भाटी, प्रआर. सर्वेश सिंह सोलंकी, आर. प्रशांत सिंह चौहान, तरुण सिंह बैस की विशेष भूमिका रही वही टीम को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा प्रसंशा कर प्रथक पुरस्कृत करने की बात कही गई।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular