आधे घंटे की मशक्कत के दर्जन भर दमकल की गाड़ियों से आग पर पाया काबू
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर। औद्योगिक थाना सेक्टर 1 में स्थित ड्राइवर सिटेक इंजिनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना लगते ही क़रीब दर्जन भर दमकल की गाड़ीयो की मदद से आग को काबू किया गया। वही आग इतनी भीषण थी की एहतियातन आस पास की कंपनी को खाली कराया गया, वही आग इतनी भीषण थी की आग के गुब्बारे आसमान में दूर दूर तक दिखाए दे रहे थे। वही गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई ही लेकिन आग लगने से करोड़ो रुपए के नुकसान होन की आशंका जरुर जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानाकारी के अनुसार ड्राइवर सीटेक कंपनी में सिक्स व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों की सीट बनाई जाती है, आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन हो गया था, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी देते हुए फायर सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह मेडा ने बताया की सूचना मिलते ही हम फायर लेकर मौके पर पहुंचे आगे बुझाने के प्रयास किए जा रहे है, अब तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है, अब हमारी कुल 3 गाड़िया आगे बुझाने के प्रयासों में जुटी हुई है बाकी आस पास की कंपनियों आईसर, महिंद्रा, और फोर्स की फायर फाइटर गाड़िया भी आगे बुझाने में लगी हुई है।।
वही नगर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने बताया की करीब आधा घंटा पूर्व आगे लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कारवाही शुरू की और फायर ब्रिगेड की सहायता से आगे बुझाने के प्रयास किए गए फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है, वही आग किन कारणों ने लगी है इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है वह जांच का विषय है।।







