जिला अध्यक्ष मनेश साहू ने आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक ली
बिछुआ । मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष मनेश साहु ने बिछुआ मीडिया संगठन ऑफिस में सभी मीडिया संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला अध्यक्ष मनेश साहू के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं सदस्य के सामने आगामी कार्यक्रम को लेकर एवं नए सत्र में प्रेस कार्ड जारी करने के संबंध में कहा गया सभी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य को नया साल में सम्मान सहित प्रेस कार्ड वितरण किया जाएगा वहीं जितेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि बिछुआ में बहुत ही जल्दी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान संभागीय महासचिव आबिद खान, संभागीय मंत्री असलम खान, मीडिया संगठन महामंत्री हेमराज मांडेकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभम नामदेव , ब्लॉक अध्यक्ष श्रावण कांमडे, मीडिया संगठन उपाध्यक्ष सुरेश परतेती, मीडिया संगठन सदस्य मुकेश कुरेठे, मीडिया ब्यूरो चीफ ज्ञानेंद्र इंदौरकर कि उपस्थित मे सम्पन्न हुई।







