लघु उद्योग भारती पीथमपुर एवं एमएसएमई विभाग भारत सरकार द्वारा जेड जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट – अमितअतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एमएसएमई विभाग द्वारा जेड को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यमियों को बताया गया कि अपने प्लांट एवं मशीनरी मे किए गए सुधार कार्यों एवं शॉप फ्लोर पर किए गए सुधार कार्यों के लिए जेड प्रमाणित होना आवश्यक है। जिसका लाभ उद्योग वर्ग को मिल सकेगा। कार्यक्रम में डी आई सी से शिवेंद्र सिंह द्वारा जेड के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वही अमृत पाल सिंह कॉन्सलटेंट उपस्थित रहे
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण पीथमपुर इकाई अध्यक्ष राजेश जैन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कई उद्यमी उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती के राज्य अध्यक्ष राजेश मिश्रा,ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया,एवम जेड की उपयोगिता पर चर्चा की।मीडिया प्रभारी शुभम के पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया की काफी कार्यक्रम में संख्या मे उद्यमी उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से जयंती पटेल कोषाध्यक्ष दिलीप कछावा सह सचिव राकेश साहू, कल्याण सिंह चौहान, राजेश पांचाल, राधेश्याम मुजाल्दे, राजीव सक्सेना सहित कार्यकारिणी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शुभम के पाराशर ने किया,एवं राष्ट्रगान के पश्चात सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।






