Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलभाजपा नेत्री मुकता ढोलेकर हो सकती है मंडल अध्यक्ष

भाजपा नेत्री मुकता ढोलेकर हो सकती है मंडल अध्यक्ष

आमला। भारतीय जनता पार्टी महिला कार्यकर्ताओं की बढ़ती भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अब नए कदम उठा रही है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि अब हर जिले में दो महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा, जिससे महिलाओं की भागीदारी को और मजबूती मिल सके।इस पहल के तहत, 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, और इस दौरान पार्टी की ओर से संभागीय बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। इन बैठकों में पार्टी नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

इस पहल के तहत, 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, और इस दौरान पार्टी की ओर से संभागीय बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। इन बैठकों में पार्टी नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मुकता हो सकती है अगली मंडल अध्यक्ष

मुकता ढोलेकर लंबे समय से भाजपा पार्टी संघठन से जुड़ी हुई है इस विधानसभा चुनाव मे टिकिट के लिए दावेदारी पेश की गई थी और संघठन के हर कार्य को बखूबी ईमानदारी से करती है मुक्ता की शिक्षा बीएससी,एमएससी,लैब टेक्निशियन ,पीजीडीसीए की वही वर्तमान मे दायित्व – पूर्व डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला की छात्र संघ अध्यक्ष 2017 रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर छात्रा प्रमुख,2018 जिला छात्रा प्रमुख2019 प्रांत कार्यकारिणी सदस्य 2020 विभाग छात्रा प्रमुख 2021 वर्तमान में डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष है मुक्ता का समाजिक संघठन मे भी अच्छी पेठ है व छात्रों मे भी अच्छी पकड़ है साथ ही युवा नेत्री मुक्ता संघठन के स्थानीय व जिले के वरिष्ठ नेताओं की गुडलिस्ट मे है भाजपा की यह रणनीति महिलाओं को और अधिक संगठनात्मक भूमिका देने और उनके नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई है। इसका उद्देश्य न केवल पार्टी के भीतर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में पार्टी का योगदान भी सुनिश्चित करना है।

जिला अध्यक्ष बोले करेगें विचार

महिलाओ के मंडल अध्यक्ष बनाने वाले प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला का कहना है की प्रदेश से गाइडलाइन अनुसार जिले के दो मंडलो मे महिला मंडल अध्यक्ष बन सकती है इस सबंध मे जिला संघठन बैठक मे विचार रखे जाएगे अगर मंडलो से महिला मंडल अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव आएगे तो निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बोले जिले मे दो महिला बनाएगे

इस मामले मे भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख का कहना है की भाजपा संघठन मे दो महिलाओ को अध्यक्ष बनाने की गाइडलाइन आई है जिस पर हर मंडल से दो महिलाओ के नाम भेजे जाएगे।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular