बैतूल। दक्षिण बैतूल (सामान्य) वनमंडल के सावलमेंढा वन परिक्षेत्र में 9 दिसंबर 2024 की रात वन विभाग की सतर्कता से सागौन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टी.आर. और उपवनमंडलाधिकारी, भैसदेही (सामान्य) देवआनंद पाण्डेय के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी मानसिंग परते के निर्देशन में गश्ती दल ने रात करीब 3:15 बजे ग्राम आडाउम्बर के पास बैलाकांडी क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को रोका।
गश्ती दल ने देखा कि कच्चे रास्ते पर सिंगल हेडलाइट के साथ एक वाहन आ रहा था। रोके जाने पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक एमएच-27-बीएक्स-7069, सफेद रंग) में 23 नग अवैध सागौन लकड़ी पाई गई। साथ ही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक एमपी-48-एमएच-8267, जामुनी रंग) भी मौके पर मिली। जब्त लकड़ी का माप 1.639 घन मीटर पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 91,838 रुपये है।
वन परिक्षेत्र सावलमेंढा के कैंपस में वाहन और लकड़ी को ले जाकर अपराध प्रकरण क्रमांक 499/32 दिनांक 9 दिसंबर 2024 को पंजीबद्ध किया गया। आरोपी कमल पिता नेमीचंद उईके, निवासी आडाउम्बर, तहसील भैंसदेही के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।।इस कार्यवाही में देवीराम उईके वनपाल, परिक्षेत्र धाबा, महेंद्र पाल वनपाल, परिक्षेत्र कोथलकुंड, गौरव कुमार जैन वनरक्षक, रामू धुर्वे वनरक्षक, अंकित नाडेकर वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वन विभाग की तत्परता और समर्पण से यह बड़ी कार्रवाई सफल हुई।





