Thursday, October 15, 2026
Homeधार्मिकभैरव अष्टमी पर शहर में जगह जगह हुई पूजा अर्चना

भैरव अष्टमी पर शहर में जगह जगह हुई पूजा अर्चना

भैरव अष्टमी पर शहर में जगह जगह हुई पूजा अर्चना

शहर के कुनबी पटेल समाज द्वारा निकली गई शोभायात्रा

रिपोर्ट अमित अतुलकर


पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में आज भैरव अष्टमी पर अलग अलग जगह भैरव मंदिरो में आयोजन किए जा रहे है। वही पीथमपुर के कुनबी पटेल समाज द्वारा पटेल धर्मशाला से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमे ऊट घोड़े, बग्गी, पर नन्हे बालक बालिका बैठे, वही रथ की पालकी बाबा काल भैरव को नगर भ्रमण करवाया गया। यह यात्रा शहर के मीणा मोहल्ला, आजाद चौराहा, छत्र छाया, जयनगर कालोनी से होते हुए, संगम गार्डन पर संपन्न होंगी। 

भैरव अष्टमी पर शहर में जगह जगह हुई पूजा अर्चना

शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल, पटेल समाज के वरिष्ठजन एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पार्षद अशोक पटेल, छगन पटेल, शिवराम पटेल, हेमंत पटेल, विपुल पटेल, पार्षद सुनीता महेश पटेल,ज्योति अतुल पटेल, सहित पटेल समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही पीथमपुर के समीप स्थित भैरव घाट मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जो देर रात तक चलता रहेगा। जिसमे करीब दस हजार से अधिक भक्त भेरू अष्टमी के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करेगे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular