Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलमहापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए ज्योतिबा राव फुले

महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए ज्योतिबा राव फुले

महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए ज्योतिबा राव फुले
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट – कौशल घोड़के


बैतूल। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा मंगलवार 28 नवंबर को सामाजिक क्रांन्ति के प्रणेता ज्योतिबा राव फुले को महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर फार्मट्रेक ट्रेक्टर शोरूम चिचोली रोड बैतूल में कार्यक्रम आयोजित कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनकी राह पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महामानव सामाजिक क्रांति के पितामह ज्योतिबा राव फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण एंव कैंडल जला कर किया गया। कार्यक्रम में भारत मुक्ति मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीमराव भूमरकर ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए जाति आधारित जनगणना करते हुए संख्या के अनुपात में प्रत्येक जाति संवर्ग को प्रतिनिधित्व देने की बात कही। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा.प्रताप देशमुख, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कहा बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने भी जिन्हें अपना गुरु माना, जिन्हें दलित बहुजन राष्ट्रपिता मानते हैं, जिन्होंने जाति निर्मूलन और सामाजिक न्याय की लड़ाई के साथ हर प्रकार के शोषण, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाई, उस महात्मा ज्योतिबा फुले को आज हम याद कर रहे हैं। 

महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए ज्योतिबा राव फुले

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिनेश म्हस्की जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैतूल ने कहा कि हमें संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है तथा जन आंदोलन ही अंतिम विकल्प है जिसका राष्ट्रीय नेतृत्व वामन मेश्राम साहब कर रहे हैं। विशेष अतिथि दशरथ गावंडे जिला अध्यक्ष बामसेफ बैतूल ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाल और उनसे प्रेरणा लेने को कहा। आभार प्रदर्शन बीएल मासोदकर प्रदेश सह संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा ने करते हुए कहा कि 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023 तक नागपुर में बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा का महापर्व होने जा रहा है जिसमें उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। 

महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए ज्योतिबा राव फुले

कार्यक्रम में एसडी भूमरकर, हंसराज यादव, परशुराम यादव, रूपेश जावलकर, रामदास गुजरे, पिरथी लाल भूमरकर, दुर्गा सिंह मर्सकोले,   भीमराव भूमरकर, सुखराम निरापुरे, के एल नागले, बी एल मासोदकर, अरविंद चौकीकर अमरसिंह गाडरे, भागचंद गुजरे, कमलेश पंडोले, दशरथ गावंडे, प्रकाश खातरकर, महेश पाटिल, ऋषभ कुमार देशमुख, शिवदास जाउरकर  सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular