पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र के थाना सेक्टर 1 के अंतर्गत कल सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले ठेकेदार और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर लिया। 
दरअसल पूरा मामला कुछ यूं है की पीथमपुर के आईसर चौराहे के पास राऊ पीथमपुर हाईवे का निर्माण कार्य करने वाले एक ठेकेदार ने सरिया चोरी के आरोप कुंदन नामक युवक को पकड़ा था, ठेकेदार और उसके आदमियों ने कुंदन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे खंभे से बांध दिया और उसके कपड़े उतार कर उसके साथ बारी बारी बहरेहमी से पीटने लगे घटना को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बावजूद इसके ठेकेदार की रंगदारी जारी रही, वह कुंदन को घंटो तक अपने आदमियों से पिटवाता रहा। वहीं मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, सेक्टर 1 थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को पकड़ गिरफ्तार कर लिया एवं ठेकेदार ऋषभ पिता पवन कुमार जैन उम्र 28 वर्ष निवासी इंदौर चंदन नगर,संदीप पिता केरूसिंह डुडवे उम्र 25 वर्ष निवासी नानपुर जिला अलीराजपुर, सुरेश पिता सनातन सनातन साहू उम्र 40 वर्ष वृंदावन कॉलोनी पीथमपुर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वही कुंदन पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कारवाही की गई। उक्त कारवाही में थाना प्रभारी संतोष दूधी, सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र जाट,महेश यादव,प्रमोद बामनिया का सराहनीय कार्य रहा।।






