रात में गुमशुदा हुए 6 वर्षीय बालक को खोज पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में कल रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 6 वर्षीय बालक जो इंडस टाउन का रहने वाला है वह शाम 5 बजे से अपने घर से खेलने के लिए निकला था जो घर वापस नहीं आया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने सोशल मीडिया, मुखबिर आदि माध्यमों की सहायता से बच्चे की खोज शुरू कर दी।
रात करीब 2 बजे के आस पास पुलिस ने बच्चे को खोज निकाला और परिजनों को सौप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय बच्चा सोम पटेल खेलने के लिए घर से निकाला था लेकिन खेलते हुए वह कॉलोनी के पीछे बने एक गार्डन में चला गया एवं रात के अधेरे में वहा से रास्ता भटक गया, तभी रात में सूचना मिली की बच्चा राम रतन पटेल नगर कॉलोनी अंतर्गत स्थित शिव पार्वती स्कूल के पास बैठा हुआ है। जिसके बाद बच्चे को तत्काल दस्तियाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।।


.png)




