Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलविज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन BETUL NEWS

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन BETUL NEWS

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

आमला के स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मनीष धोटे, सीएम राइस विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश खैरवाल, और बीएसी श्रीमती मीनाक्षी धोटे ने संयुक्त रूप से किया।

इस प्रदर्शनी में विद्यालय के लगभग 100 बच्चों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों में पन बिजली का उत्पादन, किडनी की कार्य प्रणाली, पानी की टंकी में पानी के स्तर का पता लगाना, पवन ऊर्जा से बिजली का उत्पादन, खेतों में कम पानी का उपयोग कर फसल उत्पादन, रासायनिक खेती के नुकसान, शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली, पर्यावरण प्रदूषण, सौर मंडल की कार्य प्रणाली, और सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन जैसे विषय शामिल थे।

प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, और कुमारी लतिका साहू का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

इस आयोजन ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों और अभिभावकों ने छात्रों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular