Saturday, August 15, 2026
Homeधार्मिकवृक्षों के नीचे तप से प्राप्त होता है दिव्य ज्ञान: मुनि विनय...

वृक्षों के नीचे तप से प्राप्त होता है दिव्य ज्ञान: मुनि विनय सागर

13 जुलाई को आमला तहसील परिसर में होगा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम

Amla News । वृक्षों की छाया में बैठकर तप करने से ही दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है, यह सिद्धांत न केवल धर्मग्रंथों में उल्लेखित है, बल्कि भगवान महावीर, भगवान बुद्ध जैसे महान संतों के जीवन से भी प्रमाणित होता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जैन मुनि श्री विनय सागर जी महाराज, जो इस समय खंडवा में चातुर्मास हेतु पधारे हुए हैं, ने प्रकृति संरक्षण हेतु लोगों को प्रेरित किया।

13 जुलाई 2025 को आमला तहसील परिसर में आयोजित होने वाले वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में मुनि श्री विनय सागर जी ने सम्मिलित होने की सहर्ष सहमति प्रदान की। अधिवक्तागण द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर यह संदेश दिया कि —

“वृक्ष हमें सब कुछ देते हैं, लेकिन हमसे कुछ नहीं लेते। थोड़ी सी देखभाल से ये आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान बन सकते हैं। वर्तमान में मनुष्य कंक्रीट के जंगल बढ़ा रहा है, जबकि प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य गौण हो गया है।”

कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए वकील श्री सचिन जैन एवं श्री कल्पेश माथनकर ने बताया कि यह आयोजन सकल जैन समाज, अखिल विश्व गायत्री परिवार, श्रीकृष्णलीला फाउंडेशन, सर्व ब्राह्मण समाज आमला एवं स्थानीय अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। इस अवसर पर तहसील न्यायालय प्रांगण में भी पौधारोपण किया जाएगा।

इस आयोजन के दौरान वकील यशपाल ठाकुर, सुरेन्द्र खातरकर, रोशन बेले, राजेन्द्र उपाध्याय, रवि कुमार देशमुख, किरण जायसवाल, एवं विजया जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

प्रकृति सेवा ही सच्ची तपस्या है, वृक्षारोपण इसका सर्वोत्तम माध्यम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular