शासकीय महाविद्यालय में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” के तहत पाँच दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन : A five-day workshop was organized under “Best Out of Waste” in Government College
रिपोर्ट - अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) : औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर जिला धार द्वारा दिनांक 9 जनवरी 24 से 13.जनवरी 24 तक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय पर्यावरण संचेतना बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट रहा |वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला के समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद खत्री द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करना है उसे दूषित होने से बचाना है| हम वस्तुओं को पुनः उपयोग करने की आदत डालें प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें| पुरानी चीजों से नई वस्तुओं का निर्माण कर उसे पुनः उपयोग कर सकते हैं |आर्ट एंड क्राफ्ट की वस्तुएं बनाकर विक्रय भी कर सकते हैं एवं रोजगार के रूप में इसे अपना भी सकते हैं| इस अवसर पर प्रशिक्षक श्रीमती संगीता पटौदी ने कहा कि आप बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट से सिखाई गई वस्तुओं के अलावा अन्य वस्तुएं भी बना सकते हैं |इसे आप स्वरोजगार के रूप में अपना कर धनार्जन कर सकते हैं| श्रीमती संगीता पटौदी द्वारा पुरानी कांच की बोतलों पर आर्ट पुराने कपड़ों से बैग प्लास्टिक बोतलों से शोपीस पुराने कवर से किचन होल्डर पुराने कपड़ों पर डाई प्लास्टिक के डिब्बो से शोपीस नारियल से शोपीस आदि बनाना सिखाया गया |कार्यक्रम में महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की इस प्रशिक्षण से विद्यार्थी अत्यंत लाभान्वित हुए और उनके द्वारा इसे सीख कर विक्रय करने की बात कही गई| कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनीता मालवीय विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया | इस अवसर पर डॉक्टर संघमित्रा अवसर डॉ संजय प्रसाद डॉक्टर रितु जॉर्ज प्रोफेसर विद्या रोमेड प्रोफेसर अरविंद सकवार डॉक्टर एस एल निर्मल हिमांशु राठौर लोकेश चौहान महेंद्र पांडे आदि महाविद्यालय के छात्र छात्राए उपस्थित रहे।।






