Thursday, October 22, 2026
Homeबैतूलशौर्य व सम्मान से मनाया गया देश का 8वां वेटरन्स सैन्य दिवस...

शौर्य व सम्मान से मनाया गया देश का 8वां वेटरन्स सैन्य दिवस : Country’s 8th Veterans Military Day celebrated with bravery and honor

शौर्य व सम्मान से मनाया गया देश का 8वां वेटरन्स सैन्य दिवस : Country’s 8th Veterans Military Day celebrated with bravery and honor

Country's-8th-Veterans-Military-Day-celebrated-with-bravery-and-honor

बैतूल(Betul) : देश का 8वां वेटरन्स सैन्य दिवस के अवसर पर रविवार को बैतूल के अपर कलेक्टर श्री जयप्रकाश सैय्याम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  कैप्टन (नेवी) श्री सुमीत सिंह (सेवानिवृत्त)  ने लगभग 100 पूर्व सैनिकों को समृति चिन्ह और कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। अपर कलेक्टर ने अपने संबोधन में जिले के सभी पूर्व सैनिकों को नमन किया। उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर बैतूल जिले के इकलौते जीवित गैलेंट्री अवार्ड विनर श्री राजेंद्र सिंह गौतम को भी सम्मान दिया।

कैप्टन (नेवी) श्री सुमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक आम सैनिक जो अपना सर्व सुख देश के लिए क़ुर्बान कर एक आम जीवन व्यतीत करता है, उसके लिए सम्मान देना अनिवार्य है। इस आयोजन में बड़ी उम्र के पूर्व सैनिकों को पहले सम्मान दिया गया, जिसमें दूर-दूर के तहसील से आये पूर्व सैनिकों का उत्साह देखते ही बनता था। कुछ पूर्व सैनिक तो व्हील चेयर पर भी उपस्थित हुए और कुछ ने अपने फौजी जीवन की  भावुक यादें सम्मुख रखी। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने कलेक्टर और सैनिक कल्याण बोर्ड के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular