Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलसिविल अस्पताल आमला में कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर आयोजित : Leprosy...

सिविल अस्पताल आमला में कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर आयोजित : Leprosy prevention camp organized in Civil Hospital Amla

Leprosy-prevention-camp-organized-in-Civil-Hospital-Amla

Amla News : जिले में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान पखवाड़ा 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 9 फरवरी 2024 को सिविल अस्पताल आमला में कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि शिविर में 10 कुष्ठ रोगियों का जल तेल उपचार किया गया। तीन कुष्ठ मरीजों को एमसीआर चप्पल एवं सेल्फ केयर किट वितरित की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.के. नरवरे द्वारा कुष्ठ रोगियों को उन्हें किस प्रकार सावधानियां रखना है को बताया गया। साथ ही कुष्ठ रोग उन्मूलन हेतु संकल्प लिया गया।

शिविर में एनएमए श्री एल आर सागरे,
एनएमए श्री राजेश मेहतो एवं एनएमए आरडी  चौहान,
सिविल अस्पताल आमला स्टाफ एवं पंजाबराव गायकवाड़ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular