Saturday, August 15, 2026
Homeबडी खबरभाई की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, शिकायत...

भाई की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, शिकायत के बावजूद नहीं मिली राहत

भाई की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, शिकायत के बावजूद नहीं मिली राहत

आमला। ग्राम बोरीखुर्द के रहने वाले घनश्याम नामक युवक ने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की। घनश्याम ने बताया कि उसने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे हर जगह निराशा हाथ लगी।

घनश्याम का कहना है कि उसका भाई उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह कलेक्टर कार्यालय, तहसील और एएसपी के पास भी गया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने बताया कि तहसीलदार मैडम ने उससे मामले को सुलझाने के लिए पैसे की मांग की थी।

घनश्याम ने कलेक्टर को कई बार लिखित आवेदन दिए, लेकिन पहला आवेदन कलेक्टर ने फाड़ दिया। उसके मुताबिक, दूसरा आवेदन अभी भी लंबित है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मामले में घनश्याम ने अपने भाई गुलाब, गुलाब की बहन शिवकली और उसके लड़के दिलीप को भी जिम्मेदार ठहराया है। घनश्याम की शिकायत के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता से निराश होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular